समर कैम्प प्रथमदिवस

🎊☂☂⛄⛄☂☂पाँच दिवसीय समरकैम्प की हुयी शुरूआत☂⛄ ⛄🎊
बच्चों को विद्यालय के प्रति आकर्षित करते हुए सह-शैक्षणिक गतिविधियों को अभिप्रेरित करते हुए आज 14-5-2018 से प्रा०वि०-पेरई, नेवादा-कौशाम्बी में पाँच दिवसीय समर कैम्प की शुरूआत की गयी जिसके तहत आज बच्चों को क्राफ्ट निर्माण कार्य के अन्तर्गत आइसक्रीम स्टिक से बतख तथा छाता बनाना सिखानें की कोशिश की गयी जिसके तहत मेरे साथ सहयोगी शिक्षिका प्रतिमाकुमारी तथा अन्नूकेसरवानी जी नें बच्चों को विद्यालय की तरफ से सामग्री उपलब्ध कराकर स्टिक की सहायता से बच्चों को बतख
तथा छाता बनाना सिखाया जिसके तहत सबसे पहले उनको बनानें का तरीका सिखाया गया तथा इसके उपरान्त सहयोग करते हुए बच्चों से बनवाया गया। बच्चे बड़ी ही रूचि के साथ बना रहे थे इस प्रकार आज समर कैम्प के प्रथम दिवस बच्चों नें क्राफ्ट के अन्तर्गत बतख तथा छाता बनाना सीखा।तथा आज के समर कैम्प के प्रथम दिवस के अवसर पर सभी सहयोगी शिक्षकों एवं बच्चों नें पूर्ण निष्ठा के साथ  सहयोग किया।
साभार
हरीओमसिंह (प्र०अ०)
प्रा०वि०-पेरई, नेवादा-कौशाम्बी
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝मिशनशिक्षण संवाद कौशाम्बी
🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏







Comments