नवप्रवेशी बच्चों को 1से 10 तक अंको की पहचान
🧕नवप्रवेशी बच्चों को 1से 10तक अंको की पहचान 🧕
प्राय: बच्चों को स्वाभाविक रूप से खेल बहुत ही पसन्द होता है इसी के तहत दिनांक 7-5-2018 को मैंनें नवप्रवेशी बच्चों को अपने पास बैठाकर और मोबाइल का प्रयोग टूल्स के रूप में करते हुए और शिक्षण app का सहारा लेते हुए खेल कराते हुए अंको का परिचय कराते हुए एक खेल कराया जिसमें प्रत्येक बच्चे से बारी-बारी से अंकों की पहचान कराते हुए पूँछा गया जिस बच्चे नें सर्वाधिक सही जवाब दिया उसी को आज के खेल का विजेता घोषित किया गया। आज के इस गेम का विजेता ओम केशरवानी को घोषित किया गया जिसनें सर्वाधिक सही उत्तर दियें।आज के इस कक्षाशिक्षण में सभी बच्चों नें बड़ी रूचि के साथ खेला तथा सीखनें की कोशिश की।
साभार
हरीओमसिंह(प्र०अ०)
प्रा०वि०-पेरई, नेवादा-कौशाम्बी
👍👍👍👍👍👍👍👍📝मिशनशिक्षण संवाद कौशाम्बी
🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏


Comments
Post a Comment