क्विज शो

.   .   👩‍🎤क्विज शो👨‍⚕.  .
बच्चों के ज्ञानात्मक क्षमता में अभिवृद्धि करनें के उद्देश्य से दिनांक02 फरवरी18 को प्रा०वि०-पेरई नेवादा कौशाम्बी में
दैनिक श्यामपटृ कार्य से जुड़ी ज्ञानात्मक जानकारी पर आधारित क्विज शो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तीन ग्रुप बनाये गये क्रमश: क्विजशो ग्रुप A, क्विजशो ग्रुप B, क्विजशो ग्रुप C जिन्हे अलग-अलग तीनों ग्रुपों को बैठाया गया इसके उपरान्त मेरे द्वारा शो के नियम बताये गये जिसके तहत बताया गया कि प्रत्येक ग्रुप से पाँच प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक प्रश्न 2अंक के होगें  प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय के अन्तर्गत देना होगा यदि ग्रुप निर्धारित समय में उत्तर नहीं दे पाता है तो प्रश्न दूसरे ग्रुप को बतानें का मौका दिया जायेगा और उस प्रश्न का अंक उस ग्रुप को मिल जायेगा यदि वह भी नहीं बता पाता है तो मौका और अगले ग्रुप को दिया जायेगा ।यदि कोई ग्रुप नहीं दे पाता है तो फिर सभी उपस्थित अन्य बच्चों को वह मौका दिया जायेगा जो बतायेगा उसे तत्काल इनाम दिया जायेगा
तथा उन छ: बच्चों को जिन्हें ग्रुपों में बैठना है उन्हें सामान्य प्रश्नों का उत्तर सबसे जल्दी देना होगा।इस प्रकार शो की शुरूआत की गयी जिसमें सामान्य प्रश्नों के जरिये ग्रुप Aमें संध्या तथा तेजसिंह तथा ग्रुप Bमें मनीकुमार तथा सूरजकुमार एवं ग्रुप C में अंकित कुमार तथा शेरूकुमार का चुनाव किया गया इसके उपरान्त शो प्रारम्भ किया गया जिसके जरिये ग्रुप Aनें पाँच में तीन प्रश्नों का सही उत्तर दिया तथा शेष एक प्रश्न का उत्तर ग्रुप Bनें दिया तथा एक अन्य प्रश्न का उत्तर ग्रुप Cनें दिया  इसी सभी ग्रुपों से प्रश्न किये गये इसके उपरान्त सभी ग्रुपों  में क्रमशः ग्रुप Aनें कुल 6अंक तथा ग्रुप Bनें 4अंक तथा ग्रुप Cनें 2 अंक हासिल किया इस प्रकार आज के क्विज शो का विजेता ग्रुप Aको घोषित किया गया तथा ईनाम दिया गया एवं एकसामूहिक प्रश्न का उत्तर शर्मिला नें दिया जिसे भी  ईनाम दिया गया।इस प्रकार आज के इस कार्यक्रम में सभी बच्चों नें पूर्णमनोयोग से सहयोग किया।
साभार
हरीओमसिंह (प्र०अ०)
पेरई, नेवादा-कौशाम्बी
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝टीममिशन शिक्षण संवाद कौशाम्बी
🏆🌹🌹🌹🌹🌹🌹🏆



Comments