बोलभाई कितने बोल भाई मिला कितनें
🤹♂ *बोल भाई कितने,बोल भाई मिला के कितनें* 🤹♂
खेलना बचपन की एक स्वाभाविक प्रवृति होती है बच्चे चाहे अनचाहे खेलना बहुत पसन्द करते है इसी के तहत दिनांक 18 दिसम्बर 17 को कक्षा 1और 2 के प्रा०वि०-पेरई नेवादा कौशाम्बी के बच्चों ने खेल भी खेला तथा साथ में पढ़ाई भी की जिसके तहत सबसे पहले चूने की सहायता से एक चौकोर आकृति के अन्दर 5 खाने बनाया जिसमें 1से 5 तक अंक लिखे थे तथा उन खानों के सामनें एक चौकोर खानें बनाया जिसमें बच्चे को चलना था तथा इसी के समनान्तर एक गोला बनाया जिसको दो भागों में विभाजित कर दिया तथा अब एक बच्चा ड्रम से आवाज करता है और बच्चा किनारे बनें चौकोर बाक्स में तब तक चलता है जब तक ड्रम बन्द नहीं हो जाता इसके उपरान्त जिस खानें के सामने बच्चा खडा होता है ड्रम बन्द होते समय उसी के सामनें गोल बाक्स में पलट के रखे हुए अंक को उठाता है और इसके उपरान्त उसी दशा में गोल बाक्स में जाकर रखता है इसके बाद पुन: यही क्रिया दोहराता है और दूसरे अंक को भी लाकर गोल बाक्स के दूसरे खानें में रखता है इसके उपरान्त एक बार ड्रम बजता है तो बच्चा पहले अंक को पलट कर देखता है और चौकोर घेरे के किनारे बैठे बच्चे एक स्वर में कहते हैं *बोल भाई कितना*तो बच्चा अंक को पहचान कर बताता है और यदि सही बताता है तो बच्चे ताली बजाते हैं इसी प्रकार पुन: यही क्रिया होती है और दूसरे अंक की भी पहचान बताता है इसके उपरान्त सभी बच्चे पुनः किनारे बैठे बच्चे एक स्वर में कहते हैं *बोल भाई मिला के कितना*तो बच्चा दोनों को सही मिलाकर बताता है यदि सही बताता है तो सभी बाहर बैठे बच्चे ताली बजाते हैं और उस बच्चे को ऐक टोकन हाँसिल होता है।इसके उपरान्त पुन:दूसरा कौन बच्चा प्रतिभाग करेगा इसके लिए चौकोर किनारे बैठे बच्चों के पीछे एक बच्चा चलता है वह जब तक चलता है जब तक ड्रम बजता है तथा जहाँ ड्रम बन्द हो जाता है वह बच्चा जिस बच्चे के सामनें होता वही बच्चा प्रतिभाग करेगा तथा जिन बच्चों को टोकन प्राप्त होत है वही आज के खेल के विजेता हुए।इस प्रकार आज के तीन बच्चे आकाश, प्राची और आरती को आज का टोकन प्राप्त हुआ और वे आज के खेल के विजेता रहे इस प्रकार सभी बच्चों नें खेल खेला तथा बहुत आन्नद उठाया तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अनुशासित ढ़ंग से प्रतिभाग किया।
साभार
हरीओमसिंह(प्र०अ०)
👍👍👍👍👍👍👍
📝टीम मिशनशिक्षण संवाद कौशाम्बी
🏆🌹🌹🌹🌹🌹🌹🏆


Comments
Post a Comment