सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

🚴🏿 *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा*🚴🏿
बच्चों को जीवनोपयोगी एवं दैनिक जीवन में हमेशा ध्यान देनें योग्य सड़क के किनारे बनाये गये विभिन्न प्रतीकों के बारे में जानकारी देने की दिशा में प्रयास करते हुए आजदिनांक14दिसम्बर  17 को मैं प्र०अ० हरीओमसिंह  प्रा०वि० पेरई कक्षा 5 के हिन्दी विषयान्तर्गत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पाठ के तहत बनें  विभिन्न प्रतीकों से बच्चों को परिचित करानें हेतु विद्यालय प्रांगण में चूनें से प्रतीक के अनुसार चौराहा तथा मोड़ एवं अन्य चीजों को दर्शाया तथा हर एक बिन्दु पर एक बच्चे को प्रतीक बना हुआ गोल चार्ट लेकर खड़ा कर दिया जिस पर प्रतीक बना था तथा इसके बाद बच्चों को ट्रैफिक चौराहा से पुलिस के निर्देशानुसार गुजरनें का निर्देश दिया गया जिसके निर्देशानुसार वह विभिन्न प्रतीकों का ध्यान रखते हुऐ चूने से निर्धारित सफर को पूरा करता था। इस प्रकार सभी बच्चों नें चौराहे से गुजरते हुए विभिन्न 13 प्रतीकों से परिचित होते हुए पूरे चूनें से बनाये गये मार्ग के सफर को पूरा किया इसके उपरान्त बच्चों को एक स्थान पर एकत्र करके और ब्लैकबोर्ड पर किसी भी प्रतीक को बनाकर और बारी-बारी से पूँछा गया पूँछे जानें पर अधिकतर बच्चों नें प्रतीकों की सही पहिचान  कर उसके मतलब को सही बताया। इस प्रकार मेरी आज की हिन्दी कक्षा बहुत ही प्रभावी रही सभी बच्चों नें बड़ी रूचि के साथ सहयोग किया तथा समझनें का प्रयास किया।
👍👍👍👍👍👍👍
📝टीम मिशन शिक्षण संवाद कौशाम्बी
🏆🌹🌹🌹🌹🌹🌹🏆






Comments