अर्धवार्षिक परीक्षा उपरान्त विभिन्न गतिविधियाँ
🎏विभिन्न गतिविधियाँ 🎏
आज दिनांक 2-11-2017को प्रा०वि०-पेरई-नेवादा, कौशाम्बी में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अन्तिम दिन द्वितीय पाली में परीक्षा न होनें के कारण बच्चों के द्वारा अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की गयी जिसमें कक्षा 4 एवं कक्षा-5के बच्चों के द्वारा सक्रैपबुक पर विभिन्न रंगों तथा धागे की सहायता से THREAD Painting के द्वारा विभिन्न प्रकार की आकृतियों का निर्माण किया गया तथा कक्षा-3 के बच्चों के द्वारा चार्ट पेपर की सहायता से चित्रकारी की गयी एवं कक्षा-1 और कक्षा-2 के बच्चों के द्वारा गीली मिट्टी के द्वारा विभिन्न प्रकार की आकृतियों का निर्माण किया गया तथा अन्त में सभी के द्वारा तैयार आकृतियों का मूल्यांकन किया गया एवं उत्कृष्ट बच्चों की कला कृतियों को प्रोत्साहित कियागया।इस पर बच्चे बड़ी उत्सुकता से अपनी परीक्षा की मानसिक थकान को दूर किया तथा बहुत ही प्रसन्नता पूर्वक सभी बच्चे प्रतिस्पर्धा के साथ कार्य कर रहे थे। इस प्रकार परीक्षा का अन्तिम दिन बच्चों के लिए बहुत ही उत्सुकता से भरा रहा।
हरीओमसिंह(प्र०अ०)
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝मिशनशिक्षण संवाद कौशाम्बी
🏆💐💐💐💐💐💐🏆


Comments
Post a Comment