Sentences चक्र

⭕Sentencesचक्र⭕
बच्चों के अन्दर english विषय की समझ में वृद्घि करनें के साथ ही साथ कक्षा-शिक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए आज दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को पुन: मैंप्र०अ०हरीओम सिंह प्रा०वि०पेरई कक्षा 5में engilsh विषय के अन्तर्गत "Make meaningful sentences with the help of tabe" से Sentences बनाना सिखानें की दिशा में प्रयास करते हुए "Sentences चक्र"का निमार्ण टेबल के आधार पर बच्चों के सहयोग किया जिसके तहत मैनें चार दफ्ती के गोलाकार चक्रों का निर्माण चार रंगों से कलर करते हुए दफ्ती की सहायता से किया जिसमें पहले चक्र में Aतथा An दूसरे में wordsतथा तीसरे चक्र में Can/Can't तथा चौथे चक्र में Can/Can't के साथ आने वाले Sentences लिख दिया जिसे क्रमशः चारों गोलों को आपस में घुमाकर एक सीध में करके और एक Sentences बनाया जा सकता हैं बनाने के उपरान्त कक्षाशिक्षण करते हुए बच्चों को एक-एक पास बुलाकर चक्र के द्वारा स्वयं उन्हीं से चक्र को घुमाते हुए Sentences बनवाया गया तथा बनाने के उपरान्त उस बनें हुए Sentence को श्यामपट्ट में चाक से लिखनें के लिए भी कहा गया तथा इसके अतिरिक्त उनसे इसी प्रकार से और भी  Sentences बनानें हेतु दिया गया जिसे अधिक से अधिक बच्चों नें बनाकर अपनी-अपनी कापियों में दिखाया भी। इस प्रकार मेरे आज के इस अग्रेजी शिक्षण की कक्षाशिक्षण में सभी बच्चों नें पूरा सहयोग करते हुए रूचि के साथ सीखा तथा कार्य करके दिखाया भी।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओमसिंह प्र०अ०
🏆💐🌷💐🌷💐🌷🏆





Comments