बारहखडी़ चक्रिका
❄*बारहखडी़ चक्रिका*❄
शिक्षण कार्य को प्रभावी बनानें तथा बच्चों के अन्दर समझ में वृद्घि करनें के साथ-साथ सरलतम तरीके से सिखानें का प्रयास करते हुए आज दिनांक 6-10-2017को मैं हरीओमसिंह प्रा०वि०-पेरई प्र०अ०छोटे बच्चों को बारहखडी़
सिखानें का प्रयास करते हुए एक बारहखडी़ चक्रिका का निर्माण किया जिसे एक थर्माकोल एवं रंगीन पेपर की सहायता से तैयार किया जिसके द्वारा चक्रिका में लिखे किसी भी अक्षर को बारी-बारी से घुमाते हुए एक-एक मात्रा के सामनें करते हुए और उस पर लिखी गयी मात्रा को लगाकर पढ़ते हुए और बारहखडी़ का निर्माण बच्चे आसानी से कर सकतें हैं इस प्रकार बच्चों के सहयोग से तैयार करनें के उपरान्त बच्चों को बारी-बारी से पास बुलाकर और किसी एक अक्षर को पकड़कर घुमाते हुऐ और हर एक मात्रा के सामनें करके पढ़वाकर तथा उस मात्रा को लगाकर उस अक्षर को क्रमशः
श्यामपट्ट पर लिखाते हुए बारह खडी़ सिखानें का प्रयास किया।जिसमें मैनें देखा कि बच्चे बड़ी ही रूचि के साथ सीख भी रहेथे और पढ़भी रहेथे।इस प्रकार मेरे आज के इस कक्षा शिक्षण सामग्री बनानें में सहयोगी शिक्षिका बहिन प्रतिमाकुमारी जी नें तथा कक्षा-शिक्षण कार्य में सभी बच्चों नें पूर्ण मनोयोग से सहयोग किया।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओम सिंह प्र०अ०
🏆💐💐💐💐💐💐🏆


Comments
Post a Comment