बहुआयामी अंक खिड़की

💐🎢 *बहु आयामी अंक खिड़की*💐🎢
प्राय: यह देखा जाता है कि बच्चों के द्वारा  करके सीखा हुआ ज्ञान उनके मन मस्तिष्क में अधिक स्थाई होता क्योंकि बच्चों में अत्यधिक क्रियाशीलता होती है और वे चाहे अनचाहे कुछ न कुछ करते रहते हैं इसी क्रियाशीलता को ध्यान में रखते हुएआज दिनांक5-10-2017कोमैंप्रा०वि०पेरई प्र०अ०   हरीओमसिंह   ऐक *बहुआयामीअंकखिड़की* का निर्माण करावाया  जिसके माध्यम से बच्चों को अंको की पहिचान करनें के साथ-साथ लाख तक की संख्याओं को लिखना तथा पढ़ना एवं अंको का स्थानीमान  सुगमता से बच्चों को सिखानें का प्रयास किया ।इसके तहत  सबसे   पहले      मेरे   द्वारा बहुआयामी अंक खिड़की के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया बतानें  के उपरान्त आवश्यक सामग्री मेरे द्वारा उपलब्ध करायी गयी तदोपरान्त सहयोगी शिक्षिका बहिन प्रतिमाकुमारी जी द्वारा बच्चों के सहयोग से बहुआयामी अंक खिड़की का निमार्ण किया गया जिसे थर्माकोल रंगीनपेपर एवं सफेद तथा काले चार्ट पेपर की  सहायता से तैयार कराया गया तैयारहोनेंकेउपरान्तमेरेद्वाराकक्षा-4 के बच्चों में कक्षा शिक्षण का कार्य किया गया जिसके तहत मेरे द्वारा कुछ लाख तक कीसंख्याओं को श्यामपट्ट पर शब्दों में लिख दिया गया तदोपरान्त बारी-बारी से बच्चों को पास बुलाकर और शब्दों में लिखी संख्याओं को खिड़की के माध्यम से पत्तियों को इधर-उधर खिसका कर अंकों में बनाकर तैयार करनें के लिए कहा गया तथा तैयार करनें के उपरान्त श्यामपट्ट पर लिखनें के लिए भी कहा गया।इसके उपरान्त लाख तक की कुछ संख्याओं को मौखिक बोलकर खिड़की के माध्यम से तैयार कराया गया तथा उसे शब्दों में लिखनें के लिए ब्लैकबोर्ड पर कहा गया और साथ ही साथ लिखी गयी संख्या में पूछी गयी संख्या का स्थानीमान भी खिड़की में पत्तियों को इधर उधर खिसका कर बना कर दिखानें के लिए कहा गया। इस प्रकार से  आज मैनें देखा कि सभी बच्चों में बड़ी उत्सुकता थी और बच्चे बड़ी क्रियाशीलता के साथ सक्रिय सहभागिता करते हुए करके और आसानी से सीख रहे थे। मेरे आज के इस छोटे से प्रयास से मैंने अनुभव किया कि इससे बच्चे बड़ी आसानी से संख्याओं को बना ले रहे थे तथा साथ ही साथ समझ भी रहे थे।
👍👍👍👍👍👍👍👍

📝हरीओमसिंह प्र०अ०

🏆🌷💐🌷💐🌷💐🏆




Comments