बालनिगरानी समिति
⛄🔥बाल निगरानी समिति🔥⛄
छात्रों के अन्दर अपनें कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति सजग करनें के साथ-साथ उनके अन्दर जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करनें की दिशा में प्रयास करते हुए दिनांक 5-9-2017 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रा०वि० पेरई नेवादा कौशाम्बी में *बाल निगरानी समिति*का गठन किया गया जिसके समिति के सदस्यों सहित कार्य एवं दायित्व निम्नवत हैं।.......
⛄राज कक्षा-4(अध्यक्ष)
⛄नीरजकुमार कक्षा-5(उपाध्यक्ष )
⛄नीलू कक्षा-4(सचिव)
⛄सदस्य ⛄
1-ममता कक्षा-2
2-शर्मिला कक्षा-3
3-रंजीतकुमार कक्षा-2
4-रोशनी कक्षा-1
5-अंकित कक्षा-4
6-सूरजबली कक्षा-5
7-दीपक कुमार कक्षा-3
🔥कार्य एवं दायित्व 🔥
1-समिति यह सुनिश्चित करेगी कि विद्यालय समय के अन्दर दोनों शौंचालय में रखी बाल्टी में पानी है कि नहीं यदि पानी नहीं है तो उपस्थिति रसोइयों को सूचित करेगी तथा सूचित करनें के साथ-साथ पानी बाल्टी में भरवाना सुनिश्चित करेगी।
2-सुबह बिद्यालय खुलनें के उपरान्त बाथरूम में साबुन तौलिया रखवाना तथा दोनों बाथरूम की बाल्टी में पानी एवं बाहर रखी बाल्टी में पानी भरवाना सुनिश्चित करेगी।
3-समिति विद्यालय संचालित समय के अन्तर्गत समय-समय परनिगरानी करेगी कि बच्चे बाथरूम का प्रयोग करनें के बाद पानी डाल रहे हैं कि नहीं।
4-समय-समय पर बाथरूम की साफ सफाई का भी निरीक्षण करेगी तथा गन्दगी पानें पर विद्यालय के प्र०अ० जी को सूचित करेगी जिसे सफाई कर्मी के माध्यम से सफाई का कार्य कराया जा सके।
5-खाना खाते समय एम डी एम शेड में सभी बच्चों को पंक्ति वार बैठायेगी एवं सभी बच्चों की थालियों का निरीक्षण करेगी कि साफ सुथरी थाली एवं गिलास हैं कि नहीं एवं वह सभी बच्चे हाँथ धोकर आये हैं कि नहीं।
6-बच्चों को खाना खानें के बाद समिति यह निगरानी करेगी कि थाली का जूठन पानी बाहर तो नहीं फेंक रहे हैं सभी बच्चे रखवाये गये तसला में ही फेंक रहे हैं कि नहीं।
7-समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि खाना खानें से पूर्व एवं पश्चात बच्चों की थाली एवं गिलास साफ सुथरी है कि नहीं।
8-प्रात:प्रार्थना के समय समिति सभी बच्चों को पंक्तिवार खड़ा करेगी तथा प्रार्थना के उपरान्त सभी बच्चों की ड्रेस की साफ सफाई नाखून एवं दाँतकी साफ सफाई तथा बच्चा प्रतिदिन स्नान करके आया है कि नहीं इत्यादि का निरीक्षण करेगी।
9-समिति प्रात:सभी कक्षाओं एवं बाथरूम का ताला चेक करेगी कि खुला है कि नहीं एवं पीटी करानें हेतु ड्रम को प्रार्थना स्थल पर मेज निकलवाकर रखवायेगी एवं साथ ही साथ मेज लगाकर सरस्वती माता पूजा हेतु रखेंगे एवं सभी कक्षाओं में चटाई विछवाना एवं अवकाश के समय चटाई समेट के रखवाना सुनिश्चित करनें के साथ ही साथ ताला चेक करेगी कि सभी जगह का बन्द है कि नहीं तथा सभी सामान सुरक्षित है कि नहीं।
💐💐💐💐💐💐💐💐
👍👍👍👍👍👍👍👍
हरीओमसिंह प्र०अ०
प्रा०वि०पेरई नेवादा कौशाम्बी
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


Comments
Post a Comment