शब्द रोल के साथ बारहखडी़ टी वी
📟शब्दरोलकेसाथबारहखडी़TV📟
आज 23-10-2017 कोदीपावली अवकाश के उपरान्त विद्यालय सरस्वती पूजन एवं प्रार्थनासभा, पीटी के साथ समय से खुला तथा पूर्ववत् की भाँति कक्षाशिक्षण को प्रभावी तथा रूचिकर बनानें की दिशा में प्रयास करते हुए मैं हरीओमसिंह प्र०अ०प्रा०वि०पेरई कक्षा-2 के बच्चों के साथ हिन्दी विषयान्तर्गत कक्षा शिक्षण के तहत बारह- खडी़ का ज्ञान एवं साथ-साथ दो अक्षर तथा तीन अक्षर के शब्द लिखना तथा पढ़ना सिखानें की दिशा में प्रयास करते हुए रद्दी डिब्बे तथाचार्ट पेपर एवं रंगीन पेपर की सहायता से *शब्दरोल* तथा *बारहखडी़ टी०वी०*बडे़ बच्चों की मदद से तैयार किया जिसे लेकर बच्चोंकेअन्दरबड़ीउत्सुकता थी जिसे तैयार करनें के बाद उससे सिखानें का प्रयास करते हुए सबसे पहले बच्चों कोटी०वी० शब्दरोल के बारे में बताया तथा बतानें के बाद बच्चों को पास बुलाकर तथा बच्चों के बीच बैठकर बारी-बारी से एक-एक अक्षर की बारहखडी़ टी०वी० में घुमाकर और पढ़नें तथा लिखनें के लिए कहा गया तथा कुछबच्चों को शब्दरोल देकर घुमा-घुमाकर दो अक्षर तथा तीन अक्षर के शब्द बनानें के लिए कहा गया तथा फिर घुमाकर बननें वाले शब्द को श्यामपट्ट पर लिखनें तथा पढ़नें के लिए कहा इस प्रकार बच्चे बड़ी उत्सुकता के साथ और बारी-बारी से बे-हिचक सीख रहे थे तथा लिख रहे थे।मेरी आज के इस कक्षा शिक्षण में सभी बच्चों ने पूर्ण मनोयोग से सहयोग दिया तथा सीखनें की कोशिश की।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝मिशनशिक्षणसंवाद कौशाम्बी
🏆🌷💐💐💐💐🌷🏆


Comments
Post a Comment