विद्यालय में खेल प्रतियोगिता
🏆🌷विद्यालय में खेल प्रतियोगिता🌷 🏆
बच्चों की मानसिक थकान को दूर करनें तथा उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखनें हेतु खेलना अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होता है इसी दिशा में प्रयास करते हुए आज दिनांक 25-10-2017 को प्रा०वि०पेरई नेवादाकौशाम्बी में बच्चों को दो गुटों में बाँटकर फुटबाल प्रतियोगिता काआयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले हरीओमसिंह प्र०अ०द्वारा खेल के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गयी तथा जानकारी देनें के साथ-साथ खेल के नियम भी बताये गये तथा निर्णायक के रूप मेंशिक्षिका बहन शैलेन्द्र कुमारी जी कोनियुक्त किया गया तथा दो टीमों में एक टीम का कैप्टन तेज सिंह कक्षा-4, तथा दूसरे टीम का कैप्टन करन सिंह कक्षा-5 को बनाया गया इसके उपरान्त खेल प्रारम्भ किया तथा लगातार तीन बार हुयी प्रतियोगिता में अधिकतम गोल करके कैप्टन करन सिंह की टीम को विजयी घोषित किया गया। तथा इसके अतिरिक्त बालिकाओं को रस्सी कूद कराया गया। इस प्रकार पूरे प्रतियोगिता में एवं रस्सी कूद के खेल में पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी से प्रतियोगिता करायी गयी तथा बच्चों ने ईमानदारी से खेल को खेला।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओमसिंह प्र०अ०पेरई
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷



Comments
Post a Comment