पहेली बूझो

👨‍⚕💐पहेली बूझो💐👷‍♀
बच्चों को मानसिक कसरत करानें के साथ-साथ उनकी चिन्तनशक्ति में वृद्घि करनें के उद्देश्य से आज दिनांक 13-10-2014 को मैं प्र० अ० हरीओमसिंह प्रा०वि०पेरई  कक्षा -3 के बच्चों को हिन्दीविषय के अन्दर*पहेलियाँ*नामक पाठ केअन्तर्गतएक*पहेलीबूझो*टीएलएम तैयार किया जिसमें कि ऊपर पहेली तथा नीचे उसका उत्तर छिपा रहता है।जिसके माध्यम से एक बच्चे को पास बुलाकर और उसकेहाँथमेंपहेलीबूझोटीएलएम पकड़ा कर खडा़ कर दिया तथा इसके   उपरान्त दो-2 बच्चों को पास बुलाकर उसमे से पहला बच्चा दूसरे बच्चे से पहेलीबूझो से ऊपर लिखी पहेली को पढ़कर पूँछता  है तथा दूसरा बच्चा उसका जवाबदेता है इसके उपरान्त नीचे पलटकर सही उत्तर का मिलान करता है यदि बच्चा सही बताता है तो उसे एक पहेली का 10अंक मिलता हैं यदि वह नहीं बताताहै तो उसे  कोई अंक नहीं मिलता लेकिन यदि दो पहेली मेंसे एक गलत तथा एक सही बताता है तो उसके 5अंक काट दिये जाते हैं इस प्रकार सभी बच्चों को बारी-2 से बुलाकर पूँछा गया और सभी के अंक बालसंसद कैप्टन सूरज को लिखनें के लिए कहा गया बाद में सभी के अंको को जोड़ा गया जो सबसे अधिक अंक पाया वही विजयी घोषित किया गया जिसके तहत आजका विजेता रोहितकुमार  को घोषित किया गया। इस प्रकार मेरी हिन्दी की कक्षा बहुत प्रभावपूर्ण रही तथा बच्चों ने बडी़ रूचि के साथ सीखा।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओमसिंह प्र०अ०
🏆💐💐💐💐💐💐🏆।




Comments