जेबभरो स्टिक
👨⚕उपचारात्मककक्षाशिक्षण👷♀
🌷 "जेबभरो स्टिक"🌷
बच्चों को विभिन्न गणितीय छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करनें तथा उनके कान्सेप्ट को क्लीयर करनें का प्रयास करते हुए आज
दिनांक -12-10-2017 को मैं हरीओमसिंह प्र०अ०प्रा०वि०पेरई नेवादा कौशाम्बी कक्षा- 3 और कक्षा-4 के कमजोर बच्चों को अलग करके उपचारात्मक शिक्षण करनें का प्रयास किया जिससे उनकी समझ में भी वृद्घि हो सके तथा अपने आप को हीन भावना का ऐहसास न कर पायें इसके तहत मैनें आज एक "जेब भरो स्टिक"टी एल एम बनाया जिसके माध्यम से मैनें एक लकड़ी के पैड़ पर तीन जेब बनाकर रंगीन पेपर से सजा बनाकर और तैयार किया जिसके माध्यम से मैनें जोड़, घटाना, गुणा तथा महातम समापर्तक सिखानें का प्रयास किया जिसके तहत मैनें सबसे पहले तीन के कमजोर बच्चों को अपनें पास बुलाकर और पहले जेब में संख्या के अनुसार आईसक्रीम स्टिक डालनें के लिए कहा गया तथा फिर दूसरे में भी और अन्त में तीसरे जेब में पहले और दूसरे दोनों जेबकी स्टिक को एक में करके गिनकर भरनें के लिए कहा गया जो संख्या प्राप्त हुयी वही जोड़ हुआ इसी प्रकार घटानें के लिए पहले और दूसरे जेब में संख्या के अनुसार स्टिक भरनें के बाददूसरी जेब में भरी स्टिक की संख्या के अनुसार पहले जेब में भरी स्टिक को कम करके शेष भरी हुयी स्टिक को तीसरे में भर देंगे वही घटाना हुआ तथा कक्षा चार के बच्चों को पास बुलाकर छोटे छोटे म०स०प० जैसे 4, 8, 16को सिखाते हुए सबसे पहले संख्या के अनुसार तीनों में स्टिक भरेगें तथा फिर सभी जेब से दो दो स्टिक तब तक निकालेंगे जब तक दो जेब खाली न हो जाए जब दो जेब खाली हो जायेंगे तो अन्तिम जेब में जितनी स्टिक बचेंगी उसमें से आधी स्टिक निकाल कर आधी जेब में छोड़ देंगे वही उस संख्या का म०स०प० हो जायेगा।यदि दो जेब में स्टिक हैं जैसे15और30 तो पहले में 15 तथा दूसरे में 30 स्टिक भरेंगे फिर दो दो स्टिक तब तक निकालेंगे जब तक एक जेब खाली न हो जाए यदि अन्त में पहले जेब में एक स्टिक बचती है तो अगली बार एक एक स्टिक निकालेंगे और अन्त मे जब एक जेब खाली हो जाये तो दूसरे जेब में जितनी स्टिक बचेंगी वही म०स०प०के रूप में संख्या होगी। इस प्रकार यह केवल छोटे-छोटे सवालों के लिए समझनें में बच्चों कोआसानी होगी। मेरे आज के इस कक्षा में सभी बच्चों नें बड़ी रूचि के साथ सीखा तथा समझनें का प्रयास किया।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओमसिंह प्र०अ०
🏆💐💐💐💐💐💐🏆


Comments
Post a Comment