पेपर पट्टी के द्वारा गुणा और पहाडे़ का ज्ञान

👷🔖पेपर पट्टी के द्वारा पहाडा़ तथा गुणा का ज्ञान🔖👷
बच्चों के अन्दर गणित विषय के प्रति रूचि जाग्रत करनें के साथ- साथ बच्चों के अन्दर करके सीखने की आदत का विकास करना तथा विकास करने के साथ-साथ उनके मन मस्तिष्क में ज्ञान को स्थाई करनें की दिशा में प्रयास करते हुए आज दिनांक 3-10-2017कोमैंप्र०अ०हरीओमसिंह प्रा०वि०पेरई कक्षा 3के बच्चों को पेपर पट्टी के माध्यम से पहाडा़ तथा छोटे-छोटे गुणा सिखानें का प्रयास किया इस दिशा में प्रयास करते हुए मैंने एक सफेद चार्ट पेपर तथा 10काली पेपर की पट्टी तथा 10सफेद पेपर पट्टी तथा लाल मूँगों का प्रयोग किया।
    ✏सबसे पहले पहाडा़ सिखानें का प्रयास किया जिसके तहत मैनें जैसे 3का पहाडा़ लिखना है तो तीन काली पट्टी खड़ी रखकर तथा सबसे पहले एक सफेद पट्टी पड़ी रखकर और जहाँ पर काली पट्टी सफेद पट्टी को काटती है वहाँ पर लाल मूँगा रखकर बच्चों से गिनवाकर और संख्या लिखता गया इस प्रकार सबसे पहले एक सफेद पट्टी फिर दो फिर तीन सफेद पट्टी रखकर गिनवाते हुए दस तक किया तो तीन का पहाडा़ बनगया इसी प्रकार अन्य पहाडे़ भी बारी-बारी से सिखाया।
   ✏ तथा इसके उपरान्त गुणा सिखाते हुए जैसे234में 2से गुणा करना है तो सबसे पहले चार्ट पेपर पर चार खड़ी सफेद पट्टी तथा फिर थोड़ी दूर वायें तरफ तीन खड़ी सफेद पट्टी तथा फिर थोड़ी दूर वायें तरफ दो सफेद खड़ी पट्टी को रखकर फिर काली चूँकि 2से गुणा करना हैं तो दो पड़ी काली पट्टी को रखवाकर जहाँ पर काली पट्टी सफेद पट्टी को काटती है उन कटान विन्दु पर लाल मूँगा रखवाकर फिर बारी-बारी से उसी क्रम से गिनवाते हुए और जितनी संख्या प्राप्त होती उसके नीचे लिखते चले जाते और गुणा हो जाता।यदि पहली पट्टी में रखे मूगों की संख्या दहाई के अंक में आती तो ईकाई का अंक गुणनफल के स्थान पर रखकर तथा दहाई के अंक पर आने वाले अंक के बराबर सफेद मूँगे वाये तरफ के कटान विन्दुओं पर रखे लाल मूगों के सबसे ऊपर सफेद मूगें रखकर और लाल मूगों के साथ गिनकर जो संख्या प्राप्त होती उसे वायीओर गुणनफल के स्थान पर रखदेतें हैं यदि दहाई के स्थान पर कोई अंक आता है तो पुनः वही प्रकिया करेगें इस प्रकार आज बच्चों को पहाडा़ तथा गुणा करना पेपर पट्टी के सहारे सिखानें का प्रयास किया जिसके तहत मैनें देखा कि बच्चे बड़ी रूचि के साथ बारी-बारी से प्रयास कर रहे थे तथा सभी बच्चे बड़ी आसानी से समझ भी रहे थे।आज के इस मेरे गणित शिक्षण की कक्षा में सभी बच्चों नें बड़ी रूचि के साथ मेरा सहयोग किया।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओमसिंह प्र०अ०
🏆💐💐💐💐💐💐🏆







Comments