Star of the month 31-8-2017

आज दिनांक 31-8-2017 पूर्व माह की भाँति बच्चों के अन्दर विद्यालय के प्रति आकर्षण एवं नियमित स्कूल प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रा०विद्यालय पेरई नेवादा कौशाम्बी में  अगस्त माह का "Star of The Month"का चयन निम्न  मानकों के आधार पर किया
1-जो छात्र/छात्रा पूरे माह अधिकतम स्कूल आया हो
2-जो छात्र/छात्रा पूरे दिन समय से विद्यालय आया हो
3-जो छात्र/छात्रा पूरे दिन साफ सुथरा होकर विद्यालय आया हो
4-जो छात्र/छात्रा माह में पढ़ाई गई विषय-वस्तु में अपेक्षित परिणाम प्राप्त किया हो
5-जो छात्र/छात्रा पूरे माह विद्यालय में होनें वाली गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाया हो।
इसके तहत विद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में कार्यरत
प्र०अ०हरीओमसिंह एवं सहयोगी शिक्षक बहिनों में श्रीमती शैलेन्द्र कुमारी, श्रीमती अन्नूकेसरवानी, श्रीमती प्रतिमा कुमारी एवं गाँव के सम्मानित अभिभावकों की मौजूदगी में कक्षा 1 से नैन्शी  24/25 उपस्थिति के साथ 5 मानकों में से 3 मानक तथा कक्षा-2से ममतादेवी  25/25 उपस्थिति के साथ 5-मानकों में से 3 मानक तथा कक्षा 3-से रोशनी 24/25उपस्थिति के साथ ही साथ 5 मानकों में से 2मानक एवं कक्षा 3 से ही सूरजकुमार 24/25 उपस्थिति के साथ ही साथ 5 मानकों में से 2 मानक,तथा कक्षा 5 से  राजेशसिंह 24/25उपस्थिति के साथ ही साथ 5 मानकों में से 2मानक तथा कक्षा4 से बन्दनादेवी 25/25उपस्थिति के साथ ही साथ 5मानकों में से 4 मानक पूरा किया इस प्रकार सर्वाधिक कक्षा 4- से बन्दनादेवी नें शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ कुल 5 मानकों में से 4 मानकों को पूरा किया इस कारण पुन: एकबार फिर पिछले माह की तरह माह अगस्त का "Star Of The Month "का खिताब बन्दनादेवी कक्षा-4 को दिया गया तथा शेष सभी छात्र/ छात्राओं को भी  पुरस्कृत किया गया एवं सभी की उपस्थिति में अन्य छात्र/छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया गया।इसमें सभी उपस्थिति लोगों एवं बच्चों नें पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग किया तथा साथ ही साथ पिछले महीने की तुलना काफी सुधार भी नजर आया।







Comments