पेपर हैड फिंगर एवं ट्रे पाटी

🌷📖📖📖📖📖📖🌷
👷पेपरहैण्ड फिंगर एवं ट्रे-पाटी द्वारा सिखाया गयाजोड़,  घटाना तथा अक्षरएवं शब्दलेखन👷‍♀
बच्चों को सीखनें हेतु अभिप्रेरित करनें तथा शिक्षण कार्य में नवीनता लानें  हेतु प्रयास करते हुए आज दिनांक 26-9-2017 को मैं प्र०अ० हरीओमसिंह प्रा०वि०-पेरई नेवादा कौशाम्बी कक्षा-1और कक्षा-2 के बच्चों को अक्षर ज्ञान के साथ साथ दो अक्षर तथा तीन अक्षर के शब्द लिखना तथा छोटे-छोटे जोड़ तथा घटाना सिखानें का प्रयास करनें की कोशिश की तो मैनें देखा कि कुछ बच्चों के पास पेन्सिल तथा कुछ  बच्चों के पास कापियां नहीं थी नहीं लाये हुए थो तो ऐसा देखकर मैनें सोचा कि क्यों न ऐसी सामग्री बनायी जाए कि वह सभी की समस्या को भी दूर करदे और शिक्षण कार्य को प्रभावी और आकर्षक बनाने में भी मेरी मदद करे।
   इसी दिशा में प्रयास करते हुए मैनें एक किचेन से ट्रे लिया और उसमें ह्वाइट सीमेन्ट बिछाकर एक ट्रे पाटी बना लिया तथा जोड़ एवं घटाना  सिखानें हेतु एक रंगीन पेपर पर हाथ के रूप में काटकर और चार्ट पर चस्पा करके हैंड फिंगर टीएलएम तैयार किया इसके उपरान्त बच्चों को बारी-बारी से बुलाकर और ऊँगली से ट्रेपाटी पर अक्षर तथा दो अक्षर तथा तीन अक्षर के शब्द लिखाया तथा जोड़ एवं घटाना सिखाते हुए चार्ट पर बनें हैंड फिंगर से  श्याम पट्ट पर लिखे प्रश्न के अनुसार ऊपर लिखे पहलें अंक के अनुसार हैंड फिंगर की पीली ऊगुलियों को गिनते हुए ऊपर उठाकर थोड़ा मेड़कर छोड़ देतें हैं फिर नीचे लिखी संख्या के अनुसार काले हैंड फिंगर की ऊगुलियों को संख्या के अनुसार ऊपर उठाकर थोड़ा मोड़कर फिर गिनते हुए जो अंक प्राप्त हुआ वही जोड़ हुआ इसके उपरान्त यदि घटाना है तो उतनी ऊगलियों को सीधाकरके शेष बची ऊगलियों को गिनकर लिख देतें हैं इसके उपरान्त सभी ऊगलियों को सीधा करके पुन:वापस वही स्थिति में ला देतें हैं इस प्रकार बच्चे बड़ी आसानी से लिख भी रहे थे तथा जोड़ एवं घटाना के छोटे-छोटे सवालों को बड़ी रूचि के साथ सीख रहे थे। इस प्रकार मुझे आज के इस छोटे बच्चों के कक्षा शिक्षण में बहुत ही सुखद अनुभूति हुयी कि बच्चे विना कापी और पेन के भी लिख रहे थे। आज के इस पूरे कक्षा शिक्षण में सभी छोटे बच्चों नें बड़ी शान्तिपूर्वक मेरा सहयोग किया।तथा रूचि के साथ सीखनें का प्रयास किये।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओमसिंह (प्र०अ०)
🏆💐💐💐💐💐💐🏆







Comments