बैग वितरण कार्यक्रम के साथ दिखाया गया टेलीफिल्म
💐नि:शुल्क बैग वितरण के साथ दिखाया गया खुले में शौचमुक्त एवं वैक्तिक स्वच्छता से सम्बन्धित टेली फिल्म 💐
बच्चों के अन्दर विघालय के प्रति आकर्षण के साथ ही साथ स्वच्छता एवं नियमित विघालय हेतु अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16-9-2017 को प्रा०वि०-पेरई, नेवादा-कौशाम्बी में बच्चों को नि:शुल्क बैग बितरण हेतु एक सभा का आयोजन जिसमेंप्रा०वि०एव०पूर्व०मा०वि०के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा गांव के सम्मानित अभिभावकों के साथ ही साथ मुख्य अथिति के रूप में खण्ड शिक्षाअधिकारी नेवादा श्री मिथलेश कुमार सर उपस्थित हुए तथोपरान्त सभा की शुरूआत मुख्य अतिथि महोदय जी द्वारा माँ सरस्वती की दीप प्रज्जवलित करके की गयी इसके उपरान्त विद्यालय के कैप्टन सूरजकुमार कक्षा5 के द्वारा माँ सरस्वती की बन्दना प्रस्तुत की गयी इसके उपरान्त सभा का संचालन करते हुए विघालय के प्र०अ०हरीओमसिंह द्वारा पूरे विद्यालय परिवार की ओर से मुख्यअतिथि महोदय जी का स्वागत किया गया तथा स्वागतोपरान्त संचालन कर रहे प्र०अ० अपने प्रा०वि०-पेरई के सम्बन्ध में अपने अनुभवों को एवं विभिन्न नवाचारी गतिविधियों की प्रगति को रखा तथा रखने के उपरान्त मुख्यअतिथि जी द्वारा छात्र तथा छात्राओं को बैग वितरण कर वितरण की शुरूआत की गयी तथा वितरण के समय बच्चों से शैक्षिक प्रगति के बारे में भी जानकारी ली गयी जिसके अन्तर्गत सभी बच्चे पूँछे गये प्रश्नों के उत्तर बेहिचक दे रहे थे कुछ बच्चों ने तो अपना परिचय भी सर को अग्रेजी में दिया तथा कुछ बच्चों ने 30तक पहाडा़ भी सुनाया इसके उपरान्त सर ने सभी उपस्थितप्रा०वि०एवंपूर्व०मा०वि०विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को सम्बोधित किया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं बेसिक शिक्षा के उत्थान को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ विघालय में बच्चों केसाथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षणकार्य करें एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न नवाचारी गतिविधियों को संचालित करें जिससे बच्चों के अन्दर विघालय के प्रति झुकाव में वृद्घि होती रहें। तथा इसके उपरान्त सभी बच्चों को एवं उपस्थित सम्मानित अभिभावकों को लैपटाप के माध्यम से वैक्तिक स्वच्छता एवं खुले में शौंचमुक्त से सम्बन्धित एक टेलीफिल्म दिखाई गयी और ईसी के साथ सभा समापन की घोषणा की गयी पूरे कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षिका बहनों ने तथा बच्चों नें पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग किया।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝प्र० अ० पेरई
🏆💐💐💐💐💐💐🏆


Comments
Post a Comment