सक्रेप वर्क 9-9-2017

💐SCRAP BOOK WORK💐
बच्चों के अन्दर सोचने समझने तथा उनके मानसिक इक्सरसाइज को गति प्रदान करने हेतु आज दिनांक 9-9-2017 'नोबैगडे' के उपलक्ष्य में प्रा०वि०-पेरई नेवादा कौशाम्बी  में बच्चों को स्क्रैपबुक पर "वृक्ष धरा का अभूषण है"स्लोगन के माध्यम से एक गतिविधि बच्चों के साथ आयोजित की गयी जिसके तहत सबसे पहले हरीओमसिंह प्र०अ०द्वारा स्क्रैपबुक से बच्चों को परिचित कराया गया तथा  बताया गया कि यह कला की भाँति ही एक कापी होती है जिसमें कई तरह के रंगीन पेज होते हैं जिस पर फाड़ना, काटना, चिपकाना, लिखना इत्यादि मजेदार कार्य आपलोग कर सकतें हैं केवल इतना ही नहीं आप इस बुक के माध्यम से एक अच्छा प्रोजक्ट वर्क भी कर सकतें हैं इसके उपरान्त उसमें बननें वाली विभिन्न चीजों से परिचित कराया गया तथा इसके साथ ही साथ स०अ०प्रतिमा कुमारी द्वारा दिये गये स्लोगन के अनुसार कार्य  करवाते हुए बच्चों के द्वारा उनके बीच बैठकर  कराया गया  तथा साथ ही साथ इस कार्य में वर्तमान में प्रशिक्षु बीटीसी पूजा साहू ने भी सहयोग किया। सभी बच्चे बड़ी ही रूचि के साथ बना रहे थे।इसके उपरान्त सभी बच्चों को बृक्षों की रक्षा करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसे तैयार करने हेतु शिक्षक बहिन श्रीमती शैलेन्द्र कुमारी जी द्वारा प्रेरित भी किया गया और बताया गया वृक्षधरा का आभूषण है इससे हमारी पृथ्वी का श्रृंगार सजता और संवरता है और अन्त में सर्वोत्कृष्ट बनाने वाले प्रथम द्वितीय तथा तृतीय बच्चों का चयन करके उनको प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया।इस कार्य में सभी बच्चे तथा सहयोगी शिक्षक बहिनों ने पूरा सहयोग किया।




Comments