स्वच्छता पखवाड़ा 7-9-2017

🚮💐स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित किये गये जागरूकता कार्यक्रम की झलकियाँ 💐 🚮
स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो  एक आदर्श जीवन शैली जीने के लिये सभी के लिए आवश्यक है।इसी मुहिम के तहत चलाये जा रहे  "स्वच्छता पखवाड़ा"कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 7-9-2017 को प्रा०वि०-पेरई, नेवादा-कौशांम्बी में  प्र०अ०हरीओमसिंह की अगुआई में एक स्वच्छता से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय प्र०अ०श्री सन्तोष शर्मा जी द्वारा किया गया जिसके तहत सबसे पहले चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से प्र०अ०हरीओमसिंह द्वारा बताया गया तथा साथ ही यह भी बताया गया कि इसके तहत आज के कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले सभी बच्चों के द्वारा हाँथधुलाई दिवस मनाया गया इसके उपरान्त यह कार्यक्रम रखा गया है जिसके तहत स्वच्छता से सम्बन्धित एक लघु नाटक का मंचन बच्चों के द्वारा आपलोगों के सामने किया जायेगा।जिसमें कक्षा-4एवं कक्षा-5के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए एक नाटक का मंचन किया जिसमें सूरजकुमार कक्षा-4ने महात्मा गाँधी का किरदार निभाया तथा भारत माता के रूप में शालिनी कक्षा-5 किरदार निभाया एवं अन्य सहयोगी छात्र/छात्राओं में सत्यम कक्षा-5 तथा नीरज कक्षा-5 तथा अमितकुमार कक्षा -3 करनसिंह कक्षा-5 ने उनका साथ दिया  मंचन की शुरूआत महात्मा गाँधी जी के "रघुपति राघव राजाराम" के साथ हुयी इसके उपरान्त सभी बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए एक रंगा-रंग नाटक मंचन किया तथा उसके माध्यम से एक स्वच्छता का एवं खुले में शौचमुक्त का संदेश दिया तथा उनका मनोबल सभी उपस्थिति लोगों ने ताली बजाकर किया एवं इस पूरे नाटक की सजावट तथा तैयारी मेरे साथ सहयोगी शिक्षक बहिन श्रीमती प्रतिमाकुमारी जी ने किया इसके उपरान्त सभी उपस्थिति सहयोगी शिक्षक बहनों में श्रीमती शैलेन्द्र कुमारी एवं श्रीमती अन्नूकेसरवानी एवं प्रशिक्षु बीटीसी पूजाशाहू ने स्वच्छता के बारे में अपने -अपने विचार बारी -बारी से सभी उपस्थिति लोगों के समक्ष रखे  इसके उपरान्त अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय प्र०अ०श्री सन्तोष शर्मा जी ने भी अपने अमूल्य विचारों को सभी के समक्ष प्रस्तुतकिया और प्रस्तुत करते हुए उनके द्वारा कहा गया कि नन्हें- मुन्ने बच्चों के द्वारा स्वच्छता का दिया गया यह संदेह अनुकरणीय है इसका अनुपालन हम सभी को करना चाहिए तथा साथ ही साथ अन्त में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्र०अ०द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा साथ ही साथ उनके द्वारा बताया गया कि स्वच्छता पखवाडे़ के तहत विद्यालय में अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित कार्यक्रम के आनुसार आयोजित होते रहेगें जिसमें आप सबका इसी प्रकार सहयोग अपेक्षित है और अन्त में सभी बच्चों को टाफी तथा बिस्कुट इत्यादि का वितरण किया गया और इसी के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गया।





Comments