पेयजल के शुद्धिकरण की विधियाँ 30-8-2017

🚰पेयजल के शुद्धीकरण की विधियाँ 🚰
सीखने की प्रक्रिया में करके सीखना सर्वाधिक प्रभावशाली होता है तथा स्थायी रूप से स्मरणशक्ति में प्रभावी होता है।तथा बच्चे प्रयोग करके स्वयं निष्कर्ष निकालकर और अवधारणा को विकसित कर सकतें हैं इसी के तहत आज दिनांक 30-8-2017को प्रा०वि०-पेरई, नेवादा कौशाम्बी में प्र०अ०हरीओमसिंह द्वारा कक्षा-4के बच्चों को विज्ञान(परख)विषयान्तर्गत आये हुए प्रकरण जल शुद्धिकरण की विभिन्न विधियों को विस्तार से समझाने का प्रयास करते हुए तथा प्रयोग के तौर पर तीन छोटे मिट्टी के गमलों को आकर्षक पेन्टिंग करके एक क्रम से एक लकड़ी के द्वारा चित्र के अनुसार बाँधकर बच्चों के सहयोग से तैयार कराया गया जसके माध्यम से बच्चों को समझाते हुए ऊपर के गमलें को खाली तथा नीचे के गमलें में बजरी तथा उससे नीचे के गमलें में बालू डालकर तथा सबसे नीचे शुद्ध पानी हेतु बीकर रखदिया गया तथा प्रत्येक गमलें में एक छेद करके उसमें रूई की बत्ती लगा दी गयी अब ऊपर से गन्दा पानी खाली गमलें में डाला गया और थोड़ी देर बाद सबसे नीचे रखे बीकर में शुद्ध पानी छनकर इकट्ठा हो गया इस प्रकार इस छोटे से स्वनिर्मित सामग्री के द्वारा बच्चों को जल शुद्धिकरण को करके बच्चों को दिखाया गया तथा बच्चों ने स्वयं भी करके देखा तथा साथ ही अन्य छोटे-छोटे भी  प्रयोग भी बच्चों को करके दिखाया जैसे साफपानी तथा गन्दे पानी की पहिचान पानी ऊबाल करके ठंडा करके शुद्धीकरण इत्यादि बच्चों ने भी स्वयं करके देखा सभी बच्चे बड़ी रूचि के साथ सीख रहे थे  इस कार्य में मेरे साथ सहयोगी स०अ०प्रतिमाकुमारी तथा बच्चों ने पूरा सहयोग किया और इस प्रकार आज का कक्षा शिक्षण बहुत ही रोचक हुआ तथा बच्चों को खूब मजा आया तथा सभी बच्चों ने करके सीखा तथा समझा।





Comments