बाल स्वच्छता पुरस्कार 25-9-2017

🌷👷👷‍♀👷👷‍♀👷👷‍♀🌷
🏆💐"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम अन्तर्गत किया गया श्रमदान एवं दिया गया सितम्बर माह का बाल स्वच्छता पुरस्कार 💐🏆
*स्वच्छ भारत मिशन*के तहत चलाये जा रहे *स्वच्छता ही सेवा* कार्यक्रम अन्तर्गत आज दिनांक 25-9-2017 कोप्रा०वि०-पेरई, नेवादा-कौशाम्बी मेंस्वच्छता के प्रति श्रमदान करते हुए समस्त शिक्षक,SMC अध्यक्ष एवं बच्चों के साथ साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके तहत विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई की गयी तथा इसके साथ ही साथ पूर्व की भाँति सितम्बर माह का *बाल स्वच्छता पुरस्कार*का वितरण निम्न आधार पर किया गया:-----
*1-जो छात्र/छात्रा प्रतिदिन साफ सुथरा ड्रेस, टाई, बेल्ट इत्यादि पहन कर विद्यालय आया हो।
2-जिस छात्र /छात्रा के नाखून  हमेशा कटे रहते हो।
4-जो छात्र /छात्रा पूरे माह प्रतिदिन दाँतों की साफ-सफाई रखता हो तथा प्रतिदिन स्नान करके  साफ सुथरा होकर स्कूल आता हो।
5-जो छात्र/छात्रा बाल स्वच्छता समिति के दिशा निर्देशों का पालन करता हो।
6-जो छात्र/छात्रा हमेशा साबुन से हाथ धोने के बाद ही खाना-खाता हो।
7-जो छात्र /छात्रा कचरे फेकने में विद्यालय में रखे कूड़ेदान का प्रयोग नियमित रूप से करता हो।
5- जो छात्र /छात्रा शौचालय का प्रयोग नियमित रूप से करता हो तथा अपनें आस-पडो़स में परिवेशीय स्वच्छता के प्रति सचेत रहता हो।*
इन उपरोक्त के आधार पर सभी कक्षाओं से क्रमशः *नीरज कुमार कक्षा-4, सूरजकुमार कक्षा-5 ,  रोहित कक्षा-3,कन्धईलाल कक्षा-2 रोशनी कक्षा-1 को प्रोत्साहित करते हुए माह सितम्बर -2017का 'बाल स्वच्छता पुरस्कार' वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चे तथा अध्यापक एवं अध्यापिकाँए उपस्थिति हुए सभी की उपस्थिति में सबसे पहले प्र०अ० हरीओमसिंह द्वारा बताया गया कि बच्चों के अन्दर स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन  किया जा रहा है क्योंकि यदि बच्चे बचपन से ही इसे अपने आदत में ले लेगें तो उसका अनुसरण वे जीवनभर करेंगे इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए पाँचों कक्षाओं से चयनित बच्चों को सभी की उपस्थिति में विद्यालय के प्र०अ० हरीओमसिंह द्वारा सम्मानित करते हुए स्वच्छता प्रमाणपत्र के साथ-साथ पुरस्कार भी दिया गया। तथा देनें के साथ-साथ हमेशा इसका अनुसरण करने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया।तथा साथ ही साथ समस्त सहयोगी शिक्षिका बहनों नें भी स्वच्छता से सम्बन्धित अपनें विचारों को सभी के समक्ष बारी-बारी से रखा तथा उनके द्वारा कहा गया किस्वच्छता एक अच्छी आदत है एक आदर्श जीवन शैली जीने के लिए हर एक को इसे जीवन में अपनाना चाहिए। और अन्त में पुन: एक बार चयनित पाँचों छात्रों को पूरे विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गयी तथा साथ ही अन्य छात्र/छात्राओं को भी स्वच्छता हेतु अभिप्रेरित किया गया।इस पूरे कार्यक्रम समस्त शिक्षिका बहनों एवं बच्चों नें पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग किया।
👍👍👍👍👍👍👍👍
📝हरीओमसिंह(प्र०अ०)
🏆💐💐💐💐💐💐🏆







Comments