ज्यामितीय आकृतियों के द्वारा चित्रण 19-8-2017
⬜ज्यामितीय आकृतियों के द्वारा चित्रण📐
बच्चों को विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों (⬜, 📐, ☀, 🎲)से परिचित कराने तथा साथ ही साथ उनके आकार, स्थिति(एक के सापेक्ष दूसरे आकृति की), एवं उन्हे परिभाषित करते हुए विभिन्न परिस्थितियों में पहिचान कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 19-8-2017 को प्रा०वि० पेरई, नेवादा-कौशाम्बी में 'नो बैग डे 'के उपलक्ष्य में विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों को रंगीन पेपर से बच्चों के द्वारा कटवाकर चार्ट पेपर पर संयोजित करते हुए एक आकर्षक चित्रण बच्चों के द्वारा स०अ० प्रतिमा कुमारी जी के सहयोग से तैयार किया गया इसके उपरान्त प्र०अ०हरीओमसिंह जी द्वारा तैयार चित्रण पर रंगीन पेपर के द्वारा लगायी गयी विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों के बारे में विस्तार से बारी-बारी से बताया गया इस प्रकार बच्चों को विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों को विभिन्न परिस्थितियों में पहचानने तथा उन्हें समझनें की क्षमता में बृद्धि करने का प्रयास किया इस कार्य में सभी बच्चों ने पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग प्रदान किया तथा उत्सुकता से सीखने का प्रयास किया।
हरीओमसिंह (प्र०अ०)
प्रा०वि०-पेरई, नेवादा कौशाम्बी


Comments
Post a Comment