हिन्दी दिवस14-9-2017

💐📝मनाया गया हिन्दी दिवस और आयोजित की गयी सुलेख प्रतियोगिता💐📝
प्राय:माना जाता है कि भाषा के साथ उसकी संस्कृति जुडी़ हुई होती है और उस संस्कृति को समझनें के लिए  भाषा को जानना अतिआवश्यक हैऔर चूँकि हमारी भारतीय संस्कृति का इतिहास गौरवशाली है इस कारण हम सब के लिए हिन्दी-भाषा जानना आवश्यक है  केवल इतना ही नहीं हिंन्दी की सहायता से देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जा सकता है इसी महत्व को देखते हुए हर वर्ष 14 सितम्बर को "हिन्दी दिवस" के रूप में मनाया जाता है और हर- वर्ष की भाँति आज दिनांक 14-9-2017 को हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रा०वि०-पेरई विकासक्षेत्र-नेवादा जनपद कौशाम्बी में  कार्यक्रम के साथ  बच्चों के बीच आयोजित की गयी सुलेख प्रतियोगिता जिसके तहत सबसे पहले सहयोगी शिक्षक-बहिनों में क्रमश:अन्नूकेशरवानी  प्रतिमाकुमारी एवं प्रशिक्षु पूजा शाहूजी द्वारा बारी-बारी से  हिन्दी दिवस के बारे में प्रकाश डाला गया तथा अन्त में विद्यालय के प्र०अ०हरीओमसिंह द्वारा विस्तृतरूप से अपने विचारों को रखा गया तथा यह भी बताया गया कि आज इस अवसर पर आपलोगों के बीच एक सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसकी जिम्मेदारी शिक्षक बहिन अन्नूकेशरवानी तथा प्रशिक्षु पूजा शाहू के जिम्में होगी जो आज की इस प्रतियोगिता का आयोजन तथा बच्चों की कापियों के मूल्यांकन का कार्य करेंगी इसके उपरान्त सभी कक्षाओं से सर्वोत्कृष्ट सुलेख लिखने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा।जिम्मेदारी के उपरान्त प्रतियोगिता का आयोजन पूर्ण निष्पक्षता के साथ समपन्न कराया गया तथा कापियों का मूल्यांकन किया गया मूल्यांकन के उपरान्त कक्षा-5से नीरजसिंह, कक्षा-4से शेरूकुमार, कक्षा-3से रोहितकुमार तथा कक्षा-2से आरती तथा कक्षा-1से गोलूसिंह का सुलेख सर्वोत्कृष्ट पाया गया तथा सभी बच्चों को प्र०अ०हरीओमसिंह द्वारा पुरस्कृतकिया गया इस मौकेपर गाँवके सम्मानित माता-
अभिभावक भी मौजूद रहीं
इसकार्य में सभी बच्चों तथा सहयोगी शिक्षक बहिनों नें पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग किया तथा कमरे मे बनें ब्लैकबोर्ड की सजावट का कार्य सहयोगी शिक्षिका बहिन प्रतिमाकुमारी जी द्वारा बालसंसद "कला एवं संस्कृति मंत्री" बन्दनाकुमारी  और उसके सहयोगी सदस्यों का सहयोग करते हुए  तैयार कराया गया।




Comments