राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 12-9-2017
🏆💐राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 💐 🏆
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12-9-2017को प्रा०वि०-पेरई नेवादा कौशाम्बी में प्रा०स्वास्थ्य केन्द्र नेवादा की टीम द्वारा निर्धारित मानकानुसार सभी उपस्थिति छात्र/छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत बारी-बारी से सम्बन्धित कक्षाध्यापक / कक्षाध्यापिका की मौजूदगी में एक-एक करके निर्धारित मानको के आधार पर टीम के द्वारा परीक्षण किया गया जिसके तहत इस कार्य में प्र०अ० हरीओमसिंह की मौजूदगी में कक्षा-4के उपस्थिति छात्र /छात्राओं का परीक्षण एवं इसी क्रम में सहयोगी शिक्षक बहिनों के द्वारा क्रमशः प्रतिमा कुमारी जी की मौजूदगी में कक्षा-5तथा श्रीमती अन्नूकेशसरवानीजी की मौजूदगी में कक्षा-3तथा श्रीमती शैलेन्द्र कुमारी जी की मौजूदगी में कक्षा-2तथा अन्त में प्रशिक्षु शिक्षिका बहिन श्रीमती पूजा शाहू जी की मौजूदगी में कक्षा-1के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार उपचार हेतु आवश्यक दवाईयाँ तथा सामग्री उपलब्ध करायी गयी इस कार्य में समस्त अध्यापक /अध्यापिकाए एवं बच्चों ने उपस्थिति टीम का पूरा मनोयोग से सहयोग किया।


Comments
Post a Comment