बाल स्वच्छता पुरस्कार
👷👷♀👷👷♀👷👷♀👷👷♀
🏆बाल स्वच्छता पुरस्कार🏆
स्वच्छता एक अच्छी आदत है जोकि एक आदर्श जीवन शैली जीने के लिए हर एक को अपनाना चाहिए क्योंकि स्वच्छता हमें मानसिक,
शारीरिक,सामाजिक तथा बौद्धिक हर तरीके से स्वस्थ बनाती है यदि इसकी आदत बचपन से ही डाली जाए तो वह उसका अनुसरण जीवन भर करता है।इन्हीं सब उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बच्चों के अन्दर स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज माह के अन्तिम शुक्रवार दिनांक 25-8-2017 को प्रा०वि०-पेरई, नेवादा कौशाम्बी में "बाल स्वच्छता पुरस्कार "का वितरण निम्न आधार पर किया गया:-----
1-जो छात्र/छात्रा प्रतिदिन साफ सुथरा ड्रेस, टाई, बेल्ट इत्यादि पहन कर विद्यालय आया हो।
2-जिस छात्र /छात्रा के नाखून हमेशा कटे रहते हो।
4-जो छात्र /छात्रा पूरे माह प्रतिदिन दाँतों की साफ-सफाई रखता हो तथा प्रतिदिन स्नान करके साफ सुथरा होकर स्कूल आता हो।
5-जो छात्र/छात्रा बाल स्वच्छता समिति के दिशा निर्देशों का पालन करता हो।
6-जो छात्र/छात्रा हमेशा साबुन से हाथ धोने के बाद ही खाना-खाता हो।
7-जो छात्र /छात्रा कचरे फेकने में विद्यालय में रखे कूड़ेदान का प्रयोग नियमित रूप से करता हो।
5- जो छात्र /छात्रा शौचालय का प्रयोग नियमित रूप से करता हो।
इन उपरोक्त के आधार पर सभी कक्षाओं से क्रमशः तेजसिंह कक्षा-4, नीरजसिंह कक्षा-5, अमितकुमार सिंह कक्षा-3, मनीषद्विवेदी कक्षा-2 नैनशी कक्षा-1 को प्रोत्साहित करते हुए माह अगस्त-2017का 'स्वच्छता पुरस्कार' वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चे तथा अध्यापक एवं अध्यापिकाँए एवं रसोइया तथा सम्मानित अभिभावक उपस्थिति हुए सभी की उपस्थिति में सबसे पहले प्र०अ० हरीओमसिंह द्वारा बताया गया कि बच्चों के अन्दर स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है क्योंकि यदि बच्चे बचपन से ही इसे अपने आदत में ले लेगें तो उसका अनुसरण वे जीवनभर करेंगे इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए पाँचों कक्षाओं से चयनित बच्चों को सभी की उपस्थिति में स०अ० प्रतिमाकुमारी जी द्वारा सम्मानित किया गया तथा सम्मानित करने के साथ-साथ हमेशा इसका अनुसरण करने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया।तथा अन्य उपस्थिति लोगों ने भी कहा कि यदि बच्चों के साथ-साथ अन्य लोग भी इसका अनुसरण करें तो नि:सन्देह स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक आवश्यक कदम होगा।तथा उपस्थिति सभी लोगों के बीच बच्चों ने स्वच्छता गीत भी प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम में सभी लोगों ने पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग किया
हरीओमसिंह(प्र०अ०)
प्रा०वि०-पेरई, नेवादा-कौशाम्बी


Comments
Post a Comment