बाल स्वच्छता समिति

👷बाल स्वच्छता समिति गठन👷‍♀
स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमें अच्छे जीवन की ओर बढ़ावा देती है और हमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, और बौद्धिक रूप से स्वस्थ्य बनाती है।यदि इसकी आदत बचपन से ही डाली जाए तो बच्चा उसका अनुसरण जीवन भर करता है।इन्ही उद्देश्यों को ध्यान मे रखते हुए स्वच्छ जीवन जीने के प्रति सजग बनाने हेतु आज दिनांक 18-8-2017 को विद्यालय में एक सात सदस्यी  "बाल स्वच्छता समिति"का गठन  बच्चों के बीच किया गया जिसके तहत एक सचिव,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं चार सदस्य होंगें यह समिति विद्यालय में स्वच्छता से सम्बन्धित निम्न कार्यों को सम्पादित करेगी ---:
1-यह सुनिश्चत करेगी कि सभी कक्षाओं में कोई भी छात्र/छात्रा डस्टबिन के अलावा बाहर  कक्षा में कचरा तो नहीं फैला रहा है तथा निगरानी करेगी कि कचडे़ कि सामग्री  कमरों में रखे डस्टबिन में ही डालें।
2-यह सुनिश्चत करेगी कि विद्यालय परिसर में लगे पेड़- पौधों को कोई भी छात्र/छात्रा क्षति तो नहीं पहुँचा रहा है तथा साथ ही साथ उनकी निगरानी की जिम्मेदारी भी सम्भालेगी।
3-यह सुनिश्चत करेगी कि प्रत्येक छात्र /छात्रा खाना खाने से पूर्व तथा शौच के उपरान्त साबुन से हाँथ धुला है कि नहीं।
4-यह सुनिश्चत करेगी कि विद्यालय में उपस्थिति सभी छात्र/छात्राओं की ड्रेस साफ-सुथरी है कि नहीं।
5-यह समिति समय-समय पर सभी अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के नाखून कटे हैं कि नहीं नियमित दाँतों की सफाई करते हैं कि नहीं तथा प्रतिदिन स्नान करकें विद्यालय आते हैं कि नहीं इत्यादि की निगरानी करेगी तथा गलत पाने पर प्रेरित करेगी।
6-यह सुनिश्चत करेगी कि विद्यालय समय पर प्रत्येक उपस्थिति छात्र/छात्रा शौचालय का प्रयोग कर रहा  है कि नहीं कोई भी बाहर तो नहीं जा रहा है।
7-यह समिति विद्यालय प्रांगण की तथा प्रत्येक कक्षा की साफ सफाई का निरीक्षण करेगी तथा साथ ही साथ यह भी ध्यान रखेगी कि विद्यालय की सम्पत्ति को कोई भी छात्र/छात्रा नुकसान तो नहीं पहुँचा रहा है।
8-यह समिति किचेन तथा खाना खाने की थाली की साफ-सफाई का भी निगरानी करेगी।
इस प्रकार उपर्युक्त कार्यों की निगरानी तथा क्रियान्वयन कराना सुनिश्चत करेगी इस उपर्युक्त ढ़ांचे के तहत आज विद्यालय में एक सभा का आयोजन विद्यालय के प्र०अ०हरीओमसिंह एवं स०अ०प्रतिमाकुमारी जी एवं विद्यालय में कार्यरत रसोइया तथा गाँव के उपस्थिति सम्मानित अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों के साथ किया गया जिसमें सबसे पहले प्र०अ०हरीओमसिंह जी द्वारा सभी को "बाल स्वच्छता समिति के गठन"तथा उसके विभिन्न कार्यों को विस्तार से बताया गया तथा इसके उपरान्त सभी बच्चों ने सर्वसम्मति से एक मत होकर सभी बच्चों के बीच से
1-मनीकुमार कक्षा-4(बालसंसद स्वास्थ एवं स्वच्छता मंत्री)-(सचिव )
2-करनसिंह कक्षा-5
(अध्यक्ष)
3-बन्दना कक्षा-4
(उपाध्यक्ष )
एवं सदस्य
1-नीलू कक्षा-4
2-आरती कक्षा-2
3-नैन्शी कक्षा-1
4-सूरज सिंह कक्षा-3
उपर्युक्त "बाल स्वच्छता समिति"का गठन किया यह समिति समय -समय पर प्र०अ०द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार स०अ०प्रतिमाकुमारी जी की निगरानी में कार्य करेगी।इसके उपरान्त सभी निर्वाचित " बाल स्वच्छता समिति"के छात्र /छात्राओं को पूर्णनिष्ठा एवं ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलायी गयी तथा उन्हें उनके पद के अनुसार उपस्थिति सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया सम्मान स्वरूप उन्हें बारी-बारी से माला तथा पद के अनुसार बैच पहनाया गया।इस प्रकार पूर्णनिष्ठा एवं लगन के साथ सभी लोगों ने  गठन में सहभागिता की।
साभार
👨‍🏫हरीओमसिंह (प्र०अ०)
प्रा०वि०-पेरई विकासक्षेत्र -नेवादा
जनपद-कौशाम्बी
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷







Comments